कैराना क्षेत्र के गांव अलीपुर में सिलेंडर फटने सेघर का जला सामान दिखाता युवक
- फोटो : SHAMLI
गैस सिलिंडर फटने से छत हुई क्षतिग्रस्त
कैराना। गांव अलीपुर में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सोहनपाल की मां संतोष गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। तभी सिलिंडर में गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई। इसी दौरान वहां रखे गैस से भरे दूसरे सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली। आग लगने से परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल गए। दोनों गैस सिलिंडर आग लगने के ब्लास्ट हो गया। जिससे मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस व फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। हादसे में जनहानि होने से बच गई। सोहनपाल ने बताया कि उसकी बहन 26 अप्रैल को शादी होनी है, उसके लिए दहेज का सामान भी घर में ही रखा हुआ था। आग से दहेज का करीब ढाई लाख रुपये का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। सोहनपाल ने मुआवजे की मांग की है।
कैराना क्षेत्र के गांव अलीपुर में आग लगने से फटा हुआ सिलेंडर- फोटो : SHAMLI