फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में रोहित, गोला फेंक में अजय विजेता

विज्ञापन
झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान में क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग करते हुए। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लंबी कूद में रोहित, गोला फेंक में अजय विजेता
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में मंगलवार को तीन दिवसीय तहसील स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें तहसील के दर्जन भर विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में लंबी कूद, गोला फेंक, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार मित्तल और प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में कस्बे के जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज, संत आसाराम इंटर कॉलेज, डी-सेंट इंटर कॉलेज, चौधरी ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज ऊन, राजकीय इंटर कॉलेज कमालपुर, राजकीय इंटर कॉलेज केरटू, डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, जनता इंटर कॉलेज पिंडोरा, होली चाइल्ड लपराना, राजकीय हाई स्कूल जैनपुर, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में होली चाइल्ड के रोहित जैन प्रथम, राष्ट्रीय शिक्षा सदन का मेहराब द्वितीय और इसी कॉलेज का विकास तीसरे नंबर पर रहा। गोला फेंक प्रतियोगिता में डी-सेंट का अजय प्रथम, जय सीताराम कॉलेज का मोहित द्वितीय और राष्ट्रीय शिक्षा सदन कॉलेज का विकास तीसरे नंबर पर रहा। 800 मीटर की दौड़ में डीएवी स्कूल का रजत प्रथम, जय सीताराम कॉलेज का सुमित द्वितीय और जनता वैदिक कॉलेज पिंडोरा का ऋतिक तीसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा 400 मीटर की दौड़ में पिंडोरा के जनता वैदिक कॉलेज का विनय प्रथम और डीएवी का रजत द्वितीय और जय सीताराम कॉलेज का अर्पित तीसरे नंबर पर रहा। सीनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में राष्ट्रीय शिक्षा सदन की परीक्षा पहले नंबर पर, इसी कॉलेज की सलोनी दूसरे नंबर पर और बलवंती स्कूल की मधु तीसरे नंबर पर रही है। दो और तीन नवंबर में भी प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें