फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहले दिन रोहित और तनिश ने बढ़त बनाई

विज्ञापन
शामली में रजत निर्वाल मैमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शामली रायफल क्लब एवं क्रीड़ा भारती शामली द्वारा रविवार को चार दिवसीय पंचम रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। उद्घाटन चरथावल के विधायक पंकज मलिक ने किया। प्रतियोगिता के पहले शूटर रोहित और तनिश ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन

करनाल रोड पर स्थित एमएस फार्म पर आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ पर पर विधायक पंकज मलिक ने कहा कि आज खिलाड़ी और युवा बहुत अच्छी तरीके से अपने कॅरिअर संबंधी विषयों पर ध्यान दे रहे हैं। विशिष्ट अतिथि दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण श्योराण ने कहा कि हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों से नहीं घबराना चाहिए।
क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र स्वामी और जिला मंत्री कमलवीर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
क्लब अध्यक्ष मुुकेश चौधरी ने कहा कि पहले दिन लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में रोहित 618.3 अंकों के साथ और एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में तनिश 378 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग में अंश पाराशर 554 अंकों के साथ अपने वर्ग में आगे रहे। एयर पिस्टल बालिका वर्ग में अवि सांगवान 359 अंको के साथ बढ़त बनाए रहे। मूक बधिर वर्ग में अंकुर पाल 347 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं। एयर रायफल एनआर वर्ग में अंशुल 388 अंकों के साथ, एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में शेखर कुमार 600.7 अंकों के साथ बढ़त बनाए रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में तपन मलिक, तरुण चौहान तथा मनोज तोमर रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. महक सिंह देव ने और संचालन शामली रायफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। मौके पर अभिनव निर्वाल, राजेश बजाज, इंटरनेशनल शूटर रमेश, सूबेदार राजकुमार, सूबेदार मनीष चौधरी, इंटरनेशनल शूटर विपिन राणा, विनय दांगी, नितिन चौधरी, आदित्य शर्मा, पारस पंवार, इंटरनेशनल शूटर अप्सरा, कपिल धामा, आकाश शर्मा, विकास नैन, शमीम अहमद, सिंपल चौधरी, विवेक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें