फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कंडेला-ऐरटी मार्ग पर सड़क निर्माण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने तेजी से शुरू करा दिया है। पिछले कई साल से जर्जर पड़े कंडेला-ऐरटी मार्ग का निर्माण भी पूरा करा लिया गया है। 100 मीटर हिस्सा बाकी है, जिसका निर्माण जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, कंडेला-ऐरटी और इंडस्ट्रीयल एरिया के आसपास सड़कों में गहरे गड़ढे बने हुए थे। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने सड़क निर्माण की कई बार मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दीपेंद्र देशवाल ने बताया कि कंडेला-ऐरटी और इंडस्ट्रीयल एरिया के आसपास करीब 5400 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 65 लाख का बजट स्वीकृत किया गया था। अधिकतर कार्य पूरा हाे चुका है, जल्द ही बाकी बचे 100 मीटर हिस्से में भी सड़क निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें