फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खिलाफ अध्यादेशों का रालोद करेगी विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि अध्यादेशों का विरोध करेगी रालोद
विज्ञापन

कांधला। क्षेत्र के गांव भभीसा में हुई बैठक में कई लोगों ने रालोद के प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर निवासी पूर्व प्रधान विनोद कुमार को रालोद का ब्लाक अध्यक्ष, गांव डांगरौल निवासी पूर्व प्रधान सुधीर कुमार को जिला संगठन मंत्री व गांव भभीसा निवासी नीरज कुमार को जिला प्रचार मंत्री मनोनीत किया रालोद के प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों के खिलाफ लाए जा रहे तीनों अध्यादेशों का रालोद विरोध करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेरा झंडा मेरा अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में कई लोगों ने रालोद के प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार के नेतृत्व में रालोद की सदस्यता ग्रहण की। संचालन रालोद के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा ने किया। बैठक में अरविंद भारसी, नीरज, सत्यवीर, उदयपाल, पूर्व प्रधान सहजोर, अशोक, धीरज, नितिन, राकेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें