शामली। रालोद के डाकघर घेरो कार्यक्रम के तहत शनिवार को बनत डाक घर पर किसानों के गन्ना मूल्य घोषित करने और निराश्रित पशुओं की समस्या की मांग के पत्र मुख्यमंत्री को भेजे गए। इस मौके पर अभियान के जिला प्रभारी पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस ने कहा कि सरकार का रवैया व नीतियां किसान के विरुद्ध हैं। पिछले 20 दिनों से लगातार किसान गन्ना मूल्य घोषित कराने में निराश्रित पशुओं की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेज रहे हैं। मगर इस सरकार ने अब तक भी किसानों की समस्या का संज्ञान नहीं लिया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभावन विधायक अशरफ अली खान, डॉ. हरेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ आदि मौजूद रहे। संवाद