फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेताओं ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रालोद नेताओं ने प्रदेश में अनुसूचित जाति व आदिवासी समाज पर हो रहे लगातार अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके ने कहा कि प्रदेश की सरकार कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में आए-दिन हत्या, बलात्कार, लूट जैसी घटनाएं हो रही है। जिससे प्रदेश का अनुसूचित समाज, आदीवासी समाज व अन्य कमजोर वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसी ही एक घटना 14 सितंबर को जनपद लखीमपुर खीरी में हुई, जिसमें अनुसूचित समाज की दो बेटियों के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दी गई। जिससे प्रदेश का समस्त अनुसूचित समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में लोकेंद्र खेडी, अरविंद झाल, देशपाल गहलोत, वीरपाल चौधरी, डॉ. मुबारक अली, राजकमल, इरफान, राजूदीन, सरवेश कुमार, सतेंद्र शाह, डॉ. रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें