फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान को लेकर रालोद ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर रालोद ने ऊन चीनी मिल पर 25 अगस्त को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। जिसमें अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए अपील की जा रही है।
रालोद ने गन्ना बकाया भुगतान को लेकर 8 अगस्त को शामली मिल पर धरना प्रदर्शन किया था। उसके बाद 25 अगस्त को ऊन चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। जिसके लिए पार्टी के विधायक व नेता क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कस्बा ऊन में बस स्टैंड पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने की। बैठक में विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि रालोद गन्ना किसानों के साथ खड़ी है। गन्ना भुगतान पर विधानसभा व सड़कों पर आवाज उठाई जा रही है। शामली में धरना प्रदर्शन सफल रहा था। इस बार ऊन चीनी मिल पर भारी संख्या में किसान धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। गन्ना भुगतान के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने मिल गेट पर किसानों के साथ मिल कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार करने और खराब सड़क का मुद्दा भी उठाया। जिसे विधायक ने विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी गन्ना किसानों से प्रत्येक घर से धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। इसके बाद रालोद नेताओं ने गांव चौंदाहेडी, दरगाहपुर, रंगाना आदि गांव में भी जनसंपर्क कर धरना प्रदर्शन सफल बनाने की अपील की। बैठक का संचालन पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार ने किया। बैठक में अनुवाद चौधरी, आवेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, राजदीप, महिपाल, मोनू, सनोज चौधरी, सुरेश, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें