फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही पंडाल में फेरे और निकाह की हुई रस्म पूरी

विज्ञापन
थानाभवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अर्न्तगत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते नव दपंती - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय में 61 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पिछले पांच महीने से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। जिसमें ब्लॉक व आसपास के क्षेत्र में 61 जोड़ों ने विवाह हेतु आवेदन कराए थे। जिनके लिए बृहस्पतिवार को ब्लॉक में ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौ मुस्लिम और 52 हिंदू जोड़ों का रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। प्रत्येक जोड़े के खाते में 35 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे जाएंगे। मौके पर गन्ना मंत्री के भाई नरेश राणा, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मादलपुर, ठाकुर जयपाल सिंह, ठाकुर राजकुमार चेयरमैन, ठाकुर सोमवीर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें