फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही पोषण, देश रोशन गोष्ठी में दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग द्वारा शामली में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती को सम्मानित करत - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सही पोषण, देश रोशन गोष्ठी में दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

शामली। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
बुधवार को एसटी तिराहा के निकट बैंकट हॉल में आयोजित सही पोषण, देश रोशन गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने किया। उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए स्टॉलों का निरीक्षण किया। अनुपूरक पोषाहार से बने विभिन्न व्यंजनों के बारे में जानकारी ली। जिला पंचायत अध्यक्षा ने अन्नप्राशन गोद भराई कराई। उन्होंने निर्धारित पोषण की शपथ दिलाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 980 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभाग द्वारा पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। बच्चों के पोषण में सुधार के लिए स्वास्थ्य की जांच कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आठ से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें ग्रामों और एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर, विद्यालयों में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जल विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में किशोरियों द्वारा गीत, नृत्य एवं नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, सीएमओ डा. संजय भटनागर, ब्लॉक प्रमुख पति जयदेव मलिक, रूबी चौधरी, कृषि विभाग, ग्राम प्रधान, एआरओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा और संगिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें