शामली। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को ग्रामीण और नगर क्षेत्र में निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण की तैयारियों क समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शारदा कार्यक्रम के तहत आउट ऑफ 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे करें और उनका स्कूलों में नामांकन कराया जाए। डीएम ने इसकी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।