झिंझाना। थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर में राजस्व विभाग कैराना की टीम ने जेसीबी चलवा कर ग्राम समाज की भूमि को समतल कर पट्टा धारकों को कब्जा दिलवाया। इससे पट्टा धारकों में खुशी की लहर है।
कैराना रोड स्थित गांव जमालपुर में ग्रामसभा की भूमि को कैराना राजस्व विभाग की टीम में कानूनगो नफीस अहमद, कपिल शर्मा, अकरम लेखपाल आदि ने जेसीबी चलवाकर भूमि को समतल कराया। इसके बाद गांव निवासी सोनू, राकेश, जगपाल, ललित, राजीव कुमार, जगपाल, पवन, निरंजन, शिवचरण, सुरेशो को 90-90 वर्ग गज जमीन के पट्टों पर कब्जा दिलवाया। जमीन पर कब्जा होने के बाद पट्टा धारकों में खुशी की लहर है। कानूनगो नफीस अहमद ने बताया कि यह भूमि ग्राम सभा द्वारा पूर्व प्रधान शिव कुमार के समय में आबादी के लिए 90-90 गज 10 लोगों के लिए प्रस्ताव पारित की हुई थी, भूमि पर पट्टा धारकों को कब्जा दिला दिया गया है। संवाद