फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की पैमाइश

Wed, 13 Dec 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद कृष्णा नदी पर भूमि की पैमाइश करती टीम
विज्ञापन
थानाभवन/जलालाबाद। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने दिनभर थानाभवन क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत को लेकर पैमाइश कर निशान देही करते हुए कब्जा धारियों को चेतावनी दी। राजस्व विभाग की टीम ने कृष्णा नदी पर पहुंचकर निशानदेही करते हुए लकड़ी के खूंटे गाड़कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जबकि जनता धर्मशाला की पैमाइश कर जमीन को चिह्नित किया गया। वहीं कस्बे में एक कॉलोनी मलिक पर भी सरकारी जमीन कब्जाने की शिकायत पर भी राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश की।
विज्ञापन

थानाभवन से गुजरने वाली कृष्णा नदी पर कुछ भूमाफिया द्वारा अतिक्रमण करते हुए नदी के बहाव को प्रभावित कर दिया था। राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार के दिन पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कृष्णा नदी पर किए गए कब्जे की पैमाइश की तो एक बड़े हिस्से पर मिट्टी डालकर कब्जा करना पाया गया। जिसके बाद राजस्व विभाग के निरीक्षक ने कब्जे किए गए भूभाग पर निशान देही करते हुए लकड़ी के खूंटे गाड़ दिए। कब्जा धारियों को राजस्व टीम ने भविष्य में कब्जा न करने के लिए चेतावनी भी दी। इसके बाद टीम नगर पंचायत के साथ थानाभवन शामली बस स्टैंड के नजदीक ही जनता धर्मशाला की करीब पौने चार बीघा जमीन की पैमाइश करने के लिए पहुंची। जनता धर्मशाला की करीब तीन बीघा जमीन पर पैमाइश करते हुए राजस्व टीम ने निशाना लगा दिए एवं चूना डालकर जमीन को चिह्नित किया।
जबकि जमीन के कुछ हिस्से पर हरबीर, असलम, दिलशाद एवं विनय नाम के व्यक्तियों द्वारा स्थाई मकान बनाकर कब्जा किया गया है। इस मामले में थानाभवन अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जनता धर्मशाला की अस्थायी कब्जे वाले हिस्से को चिन्हित कर लिया गया है। जबकि स्थायी कब्जे वाले लोगों पर पहले से मुकदमे चल रहे हैं। जनता धर्मशाला के निर्माण के लिए सरकार से करीब 80 लाख रुपये की धनराशि भी नगर पंचायत को प्राप्त हो चुकी है। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम थानाभवन के मोहल्ला छिपियान में एक कॉलोनी मालिक द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जमीन की पैमाइश की गई है। एक रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं राजस्व टीम ने थानाभवन संत बूढ़ा बाबू तालाब के पीछे एक खेत में सरकारी जमीन की पैमाइश करते हुए सरकारी जमीन को चिह्नित किया है। नगर पंचायत अधिशासी ने बताया कि सरकार द्वारा मॉडल शॉप/ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान इस जगह पर बनाई जाएगी। जिससे आम जनता को सरकारी रेट पर खाद्य पदार्थ की चीजें सस्ते रेट व आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें