फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली बीएसनल कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। ऑल इंडिया बीएसएनएल, डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा शामली की ओर से 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दूूरसंचार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को माजरा रोड दूरसंचार कार्यालय भवन में ऑल इंडिया बीएसएनएल, डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा शामली के परिमंडलीय उपाध्यक्ष आरएस वर्मा व जिला सचिव रामचरण आदि के नेतृत्व में दूरसंचार के रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण बंद किए जाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अवशेष मेडिकल बिलों का अविलंब भुगतान किए जाने की मांग की। तृतीय पीआरसी वेतनमान संशोधित किए जाने, नियमित कर्मचारियों का वेतन समय पर दिए जाने और 15 प्रतिशत पेंशन संशोधित किए जाने की मांग की। इस मौके पर सुरेंद्र कुुमार, अभय राम सैनी, कृष्णपाल सिंह, राकेशकुमार सिंह, ब्रजपाल सिंह, भंवर सिंह, पीपी गुप्ता, संतराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें