-पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर काटा केक, गोष्ठी में रखे विचार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के सिटी ग्रीन में बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सभी को लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाकर पार्टी अध्यक्ष मायावती को केंद्र में भेजने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व वहां केक काटकर उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल मुख्य कोर्डिनेटर प्रेमचंद गौतम ने कहा कि जब तक प्रदेश में पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के हाथों प्रदेश की कमान रही तब तक विकास को बढ़ावा मिला है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार तक उपलब्ध नहीं करा रही है और महंगाई के कारण गरीबों का उत्पीड़न हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि चांद सिंह कश्यप व जिलाध्यक्ष देवीदास जयंत ने कहा कि हम सभी को पार्टी अध्यक्ष मायावती को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाकर दिल्ली की गद्दी पर बैठाना है, ताकि वह लाल किले पर झंडा फहरा सकें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में कार्य करके मजबूत बनाने व नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। गोष्ठी से पूर्व केक काटकर उनका जन्मदिन मनाते हुए लंबी आयु की प्रार्थना की। संचालन मोहम्मद शबी आजम खां एडवोकेट ने किया।
इस मौके पर जहीर मलिक, विनय कौशिक, राकेश मित्तल, मधु गर्ग, विनोद सैनी, संजय सैनी, जिला कोर्डिनेटर संजय प्रधान, सुनील जाटव, राकेश पाल, श्रीपाल गोयल, नंदकुमार, जनेश्वर प्रसाद, रमन काकरान, राहुल कुमार, श्रीपाल कश्यप, गय्यूर अली, राजवीर, वासिद अली, अंकित कुमार गौतम, किरणपाल, प्रदीप कौरी, प्रदीप कुमार, विक्रांत, बिजेंद्र मलिक, राजेंद्र, डॉक्टर अमन, अनिल, धर्म सिंह, सुशील, इलमचंद कश्यप, हरिओम, सुभाष जयंत आदि मौजूद रहे।