-रिर्जव फोर्स में चार एसआई, 16 पुरुष कांस्टेबल व एक महिला कांस्टेबल
-सर्किल में जरूरत पड़ने पर सीओ के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेगी रिर्जव फोर्स
कैराना। सर्किल क्षेत्र में कहीं भी जरूरत पड़ने पर सीओ के साथ गठित की गई रिर्जव फोर्स तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचेगी। इसके लिए सर्किल के तीनों थानों से रिर्जव फोर्स का गठन किया गया है। रिर्जव फोर्स रात में कैराना में रुकेगी।
एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर सीओ के नेतृत्व में रिर्जव फोर्स का गठन किया गया है। रिर्जव फोर्स में चार सब इंस्पेक्टर, 16 पुरुष कांस्टेबल व एक महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। रिर्जव फोर्स में कांधला थाने से एक सब इंस्पेक्टर व पांच कांस्टेबल, झिंझाना थाने से भी एक सब इंस्पेक्टर व पांच कांस्टेबल, कैराना थाने से दो सब इंस्पेक्टर व छह पुरुष कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल नियुक्त किए गए हैं। रिर्जव फोर्स रात में कैराना में ही रुकेगी और सर्किल में कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर सीओ के साथ तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालेगी। साथ ही एसपी के आदेश पर सर्किल से बाहर भी भेजी जा सकती है। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि कैराना सर्किल में रिर्जव फोर्स का गठन किया गया है।