फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण के प्रकरण की शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिन पहले हरियाणा की स्वास्थ्य टीम ने किया था अवैध धंधे का खुलासा
विज्ञापन

- शहर कोतवाली में जिला अस्पताल के सीएमएस समेत चार के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। चार दिन पहले हरियाणा के फरीदाबाद की स्वास्थ्य टीम द्वारा 40 हजार रुपये में शामली में लिंग परीक्षण कराने के अवैध धंधे का खुलासा होने के प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था।
हरियाणा के फरीदाबाद जिले की स्वास्थ्य टीम ने 28 जुलाई को लिंग परीक्षण करने के अवैध धंधे का खुलासा किया था। इस मामले में स्वास्थ्य टीम से 40 हजार रुपये में सौदा तय कर 20 हजार रुपये लेने और कई दिन बाद रुपये वापस करने का मामला सामने आया था। हालांकि लिंग परीक्षण होने से पहले ही इस अवैध धंधे की पोल खुलकर सामने आ गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 हजार रुपये वापस करने वाले आशीष निवासी गांव खेड़ीकरमू को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पीसीपीएनडीटी के नोडल एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार, महिला विजय लक्ष्मी, गांव खेड़ीकरमू निवासी आशीष व उसके भाई मन्नू के विरुद्ध पीसीपीएनडीटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल की तरफ से इस प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सीएमओ ने बताया कि इस मामले में शहर कोतवाली में सीएमएस समेत चार लोगों के खिलाफ नोडल अधिकारी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें