फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खनन ठेकेदार के साले पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव मंडावर में देर रात रेत खनन प्वाइंट पर खनन ठेकेदार के साले पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दस लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार रात क्षेत्र के गांव मंडावर स्थित रेत खनन प्वाइंट पर कई लोगों ने खनन ठेकेदार मंजीत के साले गौरव निवासी ऊन पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस मामले में घायल के मौसेरे भाई अजीत की ओर से मंडावर निवासी समरयाब उर्फ भूरा, आवेश, काली उर्फ सरफराज, शाहनवाज, जुल्फान, इमरान, बाबर, रिजवान, इंतजार व फारुक के विरुद्ध जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि अजीत की तहरीर पर दस लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें