शामली। एक महिला ने नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाने और विरोध करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर देकर बताया कि वह घरों में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है, उसके दो नाबालिग बेटी हैं। इसमें एक 16 वर्षीय बेटी को मोहल्ले के युवक सुमित ने प्रेमजाल में फंसा रखा है। विरोध करने पर आरोपी युवक उनके साथ गाली गलौच, मारपीट पर उतारू हो जाता है। बताया कि उसकी बेटी की अश्लील फोटो व वीडियो उसके पास है। अब आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।