फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धोखे से 81 लाख का माल बेचने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की पेपर मिल का करीब 81 लाख रुपये का माल धोखाधड़ी से बेचने के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की गांव सिक्का में मारुति पेपर्स लि. के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी के सेल्स विभाग के अधिकृत प्रतिनिधि विजय कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी फैक्टरी में क्राफ्ट पेपर तैयार होता है। उनके डीलर हटस्पोट इनफोडोट प्रा. लि. ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली ने उनका कुछ माल लिया था, उन्हें 249500 किलो सप्लाई किया था। इन्होंने यह माल अभिषेक जैन, स्वास्तिक पेपर्स तीर्थांकर नगर जैन नगर दिल्ली के मालिक को बेच दिया। अभिषेक जैन ने जो पता बताया वहां पर कोई ऐसी फर्म नहीं पाई गई। इसी बीच कुमरेश जैन निवासी साउथ भोपा रोड मुजफ्फरनगर जो अभिषेक जैन के पिता हैं, ने आकर यह कागज 21 मार्च 2023 का उनके डीलर की तरफ से बना लिया और उसमें लिख दिया कि यह माल जेपी एंटरप्राइजेज बवाना औद्योगिक क्षेत्र नई दिल्ली को भिजवा दिया। यह पत्र कुमरेश जैन ने जाली बनाया। जाली पत्र के आधार पर उनके माल को कहीं बेच दिया गया। इस माल का उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस मामले में करीब 81 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने अभिषेक जैन, कुमरेश जैन व बवाना दिल्ली निवासी जगदीश कुमार अदलख के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें