फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर चाकू से हमले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। उधारी के रुपये मांगने पर डॉक्टर पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन पिता-पुत्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी चिकित्सक मोहसिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उधारी के रुपये मांगे जाने से क्षुब्ध आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित के भाई साबिर ने कय्यूम व उसके पुत्रों अकरम तथा असलम निवासीगण गांव अकबरपुर सुन्हेटी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें