फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। गांव लिलौन निवासी ऊषा ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात मार्च को वह घेर में गई थी। उसके पड़ोसी रामकुमार, उसका लड़का अमित व सुमित, सोनू, मोनू, राहुल और उनका एक साथी प्रमोद ने मिलकर उसके साथ हाथापाई की। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके बूढ़े माता-पिता के साथ मारपीट की। उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट की और उसकी बहन के पांच साल के बेटे को धक्का देकर उसका हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें