दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली, कांधला। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। बृहस्पतिवार को नगर निवासी एक युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक माह पूर्व नगर के मोहल्ला खैल निवासी शाकिर ने दुष्कर्म किया था। लोगों के समझाने पर मामले को रफा-दफा कर दिया था। घटना के बाद भी शाकिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तथा आए दिन लड़की से छेड़छाड़ करता रहता। बृहस्पतिवार को भी उसने लड़की से जबरदस्ती करने कोशिश की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।