कैराना। एक महिला ने पति की गैर मौजूदगी में नशीली गोलियां खिला कर ससुर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति पिछले करीब एक माह से बाहर काम पर गया हुआ है। वह घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि उसके ससुर ने उसे नशे की दवा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने होश आने पर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पीड़िता के ससुर नौशाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। संवाद