फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Feb 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
संकलन केंद्र का निरीक्षण करते संयुक्त शिक्षा निदेशक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल चतुर्वेदी और पर्यवेक्षक अहिबरन सिंह ने सोमवार को संकलन केंद्र और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। द्वितीय पाली ऊन स्थित ओमबीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में गणित विषय की परीक्षा में एक कक्ष में विषय का शिक्षक ड्यूटी करते मिला। इस पर जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू और इंटर इतिहास और द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में गणित विषय की परीक्षा हुई। गणित विषय में नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रही। सहारनपुर से शामली पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल चतुर्वेदी और पर्यवेक्षक अहिबरन सिंह ने दोपहर को सबसे पहले शहर के आरके कॉलेज में बने संकलन केंद्रों पर रजिस्ट्रर चेक किया। परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचाने का समय भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को समय में थोड़ा सुधार करने के लिए कहा। अंदर रखी उत्तर पुस्तिकाओं के रख रखाव को भी देखा। इसके बाद उन्होंने कैराना, झिंझाना, ऊन क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया। ऊन स्थित ओमबीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी कार्ड चेक किए। एक कमरे में कक्ष निरीक्षक मोहित चौहान गणित विषय का ही शिक्षक निकला। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा में लापरवाही बरतने पर केंद्र व्यवस्थापक पवन कुमार और शिक्षक मोहित चौहान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। उधर, कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने भी सचल दल के साथ शामली, बाबरी, कांधला क्षेत्र के केंद्रों पर छापेमारी की। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। सभी जगह सीसीटीवी चेक किए। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की पूरी व्यवस्था रही। गणित, इतिहास और उर्दू में रहे 164 गैर हाजिर यूपी बोर्ड परीक्षा की दोनो पालियों में 4097 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 164 ने परीक्षा छोड़ी, जबकि 3933 ने परीक्षा दी। हाईस्कूल उर्दू में 222 पंजीकृत रहे। 197 ने परीक्षा दी और 25 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर कला वर्ग में इतिहास के प्रथम प्रश्नपत्र में 1691 पंजीकृत रहे। 1620 ने परीक्षा दी और 71 परीक्षा से गैर हाजिर रहे। द्वितीय पाली में विज्ञान वर्ग में गणित के द्वितीय प्रश्नपत्र में 1709 पंजीकृत रहे। 1655 ने परीक्षा दी और 54 गैर हाजिर रहे। वाणिज्य वर्ग में गणित और सांख्यिकी की परीक्षा हुई। 475 पंजीकृत रहे, जिसमें 461 ने परीक्षा दी और 14 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें