फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिकायत पर गन्ना क्रय केंद्र के कांटे को दुरुस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- भैंसवाल गांव के किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
शामली। भैंसवाल गांव में अपर दोआब शुगर मिल शामली के तौल केंंद्र-2 में खराबी की शिकायतों को लेकर किसानों ने हंगामा किया गया। किसानों की शिकायत पर अपर दोआब चीनी मिल से तौल केंद्र का कांटा दुरुस्त करने के लिए टीम भेजी गई।
रविवार को भैंसवाल गांव शामली चीनी मिल के तौल केंद्र पर किसान सतेंद्र धर्म कांटे पर तुलवाकर अपना गन्ना तौल केंद्र पर लेकर पहुंचा। तौल केंद्र के कांटे और धर्मकांटे के वजन में अंतर आया। जिस पर भैंसवाल के किसानों ने हंगामा किया और तौल रुकवा दी। बाद में दूसरे तौल लिपिक अनुज मलिक को भेजकर तौल शुरू कराई गई। हंगामा करने वालों में भारत, सुरेश पाल, सतेंद्र, बिजेंद्र, अंकित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के एजीएम दीपक राणा ने बताया कि भैंसवाल तौल केंद्र में कोई घटतौली नहीं है। कांटे में गड़बड़ी की शिकायत टीम भेजकर दूर कराई गई। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि भैंसवाल गांव में कांटे की शिकायत पर उसे दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें