फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भभीसा-डांगरौल मार्ग की मरम्मत शुरु

Mon, 06 Feb 2023 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला डांगरोल मार्ग
विज्ञापन
शामली। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से भभीसा से डांगरोल जाने वाली सड़क पर विशेष मरम्मत कार्य शुरु हो गया है। इस मार्ग की विशेष मरम्मत होने से आसपास के नागरिकों को आने जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रालोद नेता राजन जावला ने 22 अक्तूबर 2022 को विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में खराब सड़कों का मुद्दा उठाया था। डीएम जसजीत कौर ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। सिंचाई विभाग मखमूलपुर से डांगरौल तक धनराशि अवमुक्त न होने के कारण कार्य नहीं हो पाया था। लोक निर्माण विभाग ने विशेष मरम्मत के सड़कों के कार्य शुरु कर दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से भभीसा से डांगरोल जाने वाली सड़क पर विशेष मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया है। प्रांतीय खंड के जेई ओमवीर सिंह ने बताया कि भभीसा-डांगरौल मार्ग का ज्यादातर कार्य पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें