फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में रहने वाले घुमंतू जाति के लोगों को हटाया

विज्ञापन
शामली नाला पटरी रोड पर पुलिस द्वारा उजाडी गई झुग्गी झोपडी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। थानाभवन में दस दिन पहले हुई डकैती की घटना में पकड़े गए घुमंतू जाति के गिरोह के सदस्यों के बाद शहर कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई है। रविवार को पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर रहने वाले घुमंतू जाति के लोगों की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने नाला पटरी दयानंद नगर में झोपड़ी डालकर रहने वाले घुमंतू जाति के लोगों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ में चार सितंबर को किसान बिजेंद्र के यहां बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस घटना में घुमंतू जाति के लोगों को शामिल होने की जानकारी मिली थी, इसके बाद से ही पुलिस ने घुमंतू जाति के लोगों की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने शहर में कई साल से झोपड़ी डालकर रहने वाले घुमंतू जाति के लोगों की झोपड़ियों को हटवा दिया और उन्हें शहर से कहीं बाहर जाने के लिए कहा।
पुलिस की कार्रवाई के बाद घुमंतू जाति की महिलाएं और बच्चे वहां से जगह खाली कर कहीं और चले गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अपराध की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई है। उधर, एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि जिले में रहने वाले घुमंतू जाति के लोगों का सत्यापन करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। किसी को हटाने या कहीं और भेजने के लिए नहीं कहा गया है। अगर कहीं पर ऐसा हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें