कांधला। कस्बे के एक मोहल्ले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को महिला के परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक का मोहल्ले की ही महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि चोरी-छिपे आए दिन युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर जाता था। कई बार मोहल्ले के लोगों की पंचायत हुई, तो आरोपी को नसीहत दी गई। इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। रविवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। महिला के परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद