फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण न कराने वाले परिवारों को सीएमओ ने समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण कराने से किया इंकार
विज्ञापन

सीएमओ ने ने गांव पहुंचकर लोगों को समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। बृहस्पतिवार को कैराना ब्लाक में 14 स्थानों पर मिशन इंद्रधनुष के तहत कैंप लगाए गए। कैंप में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई और अन्य बीमारियों से बचाव को टीके लगाए गए। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि यह अभियान तीन फरवरी से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2022 बच्चों के टीकाकरण एवं 329 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया। इस अभियान के दौरान कई परिवारों ने बच्चों को टीकाकरण कराने से इंकार कर दिया। टीकाकरण अभियान में बृहस्पतिवार को मोहल्ला खेलकलां में कुछ परिवारों ने टीके से बुखार होने के भ्रम में टीकाकरण कराने से मना कर दिया। जानकारी मिलने पर सीएमओ संजय भटनागर मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि कुछ परिवार है, जो टीकाकरण नहीं करा रहे। उन्होंने बताया कि टीके से बुखार होने का डर व अन्य गलतफहमी होने के कारण लोग टीकाकरण नहीं करा रहे है। उनको समझाया गया है, लेकिन कुछ परिवारों ने अभी भी टीकाकरण नहीं कराया है। इस दौरान एसीएमओ राजकुमार सागर, चिकित्साधीक्षक अनिल कुमार, अंकित कुमार, आशीष कुमार, सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें