फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन ब्लॉक के 22 शिक्षकाें सहित 60 कर्मियों से होगी ढाई करोड़ की रिकवरी

Sun, 08 Oct 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर चल रहे खेल की पोल सोशल ऑडिट में खुलती नजर आई। ऊन ब्लॉक के 22 शिक्षकों सहित 60 कर्मियों को विभिन्न मदों में सांठ गांठ करके ढाई करोड़ का लाभ दिया गया। जिसका पता विभाग के सोशल ऑडिट में लगा। इस मामले में बीएसए ने जांच कमेटी का गठन कर कार्रवाई के आदेश दिए। कहा कि जांच के बाद मामले में संलिप्त किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा विभाग में छठे वेतनमान निर्धारण में त्रुटि, मनमाने तरीके से कनिष्ठ को वरिष्ठ के बराबर वेतन देने, दिव्यांग और मकान भत्ता देने, जीपीएफ, आरटीई, एएचआरए, पदोन्नति का लाभ शिक्षकों व कर्मचारियों को मनमाने तरीके से दिए जाने के अलावा बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया। यह भ्रष्टाचार वर्ष 2016 से लेकर 2021 तक किया गया है और इसमें विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत सोशल ऑडिट में सामने आई है।
बीएसए कोमल ने बताया कि सांठगांठ करके लाभ लेने वाले 22 शिक्षक शामिल है और यह सभी शिक्षक ऊन ब्लॉक में तैनात है। इसके अलावा 40 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने लाभ लिया है। बताया कि इन सभी के खिलाफ ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद जांच बैठा दी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद रिकवरी की जाएगी। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से ढाई करोड़ रुपये की रिकवरी होगी और शासन के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें