शामली में अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा गरीब महिला को राशन देते चिकित्सक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में लागू लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अपने हॉस्पिटल पर 21 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। सोमवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ. रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ 21 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डॉ. रितिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, सब्जी आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। मौके पर किरण त्यागी, वीना अग्रवाल, डा. अजय श्रीवास्तव, अजय शर्मा, गिरधारी लाल नारंग, पूजा और निक्की आदि मौजूद रहे।