कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पड़ोस के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक वसीम का पड़ोस के एक गांव में एक महिला घर पर आना जाना था। इस दौरान युवक का महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा देते हुए कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। महिला ने मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी सुकीर्ति माधव से की। एसएसपी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपित वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।