थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव में नल से पानी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी नदीम पुत्र तहसीन खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री पानी लेने के लिए सरकारी नल पर गई थी। इसी बीच रास्ते में गांव के ही एक आरोपी युवक ने पीड़ित की पुत्री को जबरदस्ती खींच कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटने पर बेटी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पिता की तहरीर पर थानाभवन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी।