फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर्स ने शिविर में सीखे नियम और अनुशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स कैंप के तीसरे दिन कैंप का शुभारंभ प्राचार्य अतुल शर्मा ने किया। कैंप में छात्राओं ने बीपी सिक्स एवं योगाभ्यास किया। इसके प्रशिक्षक मांगेराम एवं जिला ट्रेनर काउंसलर अभिनव शर्मा ने छात्राओं को मार्च पास्ट, ड्रिल, दक्षता बैज के विभिन्न प्रकार, दिशाओं का ज्ञान, विभिन्न ध्वजों का ज्ञान, अनुमान लगाकर कार्य करना एवं बिना बर्तनों के भोजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में रेंजर्स द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह ने अलग-अलग तरह की गांठे बंधन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान रेंजर्स प्रभारी डाक्टर दीप्ति चौधरी, सीमा सिंह, डा. बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें