फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से 40 हजार रुपये छीनकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी से 40 हजार रुपये छीनकर भागा युवक
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में सलेक विहार में लकड़ी कारोबारी के हाथ से करीब 40 हजार रुपये छीनकर युवक फरार हो गया।
सलेक विहार में शिवदत्त की लकड़ी की दुकान है। सोमवार शाम करीब छह बजे एक युवक दुकान पर लकड़ी का फट्टा खरीदने पहुंचा। व्यापारी शिवदत्त ने उसकी कीमत 150 रुपये बताई। युवक ने दो हजार रुपये का नोट दिया। व्यापारी ने युवक से 50 रुपये खुले मांगे, तो युवक ने कहा कि उसके पास 50 रुपये नहीं है। इसके बाद व्यापारी ने जेब से रुपये निकाले तो उसी समय युवक ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गया। व्यापारी ने शोर मचाया, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आ सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। व्यापारी ने करीब 40 हजार रुपये छीनकर ले जाना बताया है। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें