फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कूलों में खेली गई रामलीला, नवरात्र पर्व मनाया

Fri, 11 Oct 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली स्कॉटिश स्कूल में रामलीला का मंचन करते छात्राएं । स्कूल
विज्ञापन
शामली। जिले के स्कूलों में बृहस्पतिवार को रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान बच्चों ने रामलीला के पात्रों को जीवंत किया। छात्राओं ने नौ दुर्गा के रूपों को साकार किया।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में रावण के पुतले का दहन कर दशहरा पर्व मनाया गया। प्रबंधक मुकेश कुमार संगल, चैयरमैन विपिन संगल व विद्यालय व प्रधानाचार्य मुकेश कुमार रहे। ओशोदीप पब्लिक स्कूल छात्राओं ने नौ देवियों के स्वरूप में प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल, प्रबंधक पूनम सिंह, अनिता सिंह रहे।
अर्पण र्पाब्लक स्कूल में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान ने लंकेश रावण के साथ युद्ध कला का प्रर्दशन करते हुए रावण दहन किया। मैदान पर भगवान श्रीराम के पहुंचने पर विद्यालय प्रवंधक, प्रधानाचार्य ने भगवान की चरण वंदना कर आरती उतारी। प्रबंधक अर्पण सैनी ,प्रधानाचार्य मनदीप सैनी, भावना पुंडीर, अजंली राणा, दीपमाला गोयल, मीनाक्षी रही।
विज्ञापन

कांधला के सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल में डांडिया नृत्य और रावण रूपी पुतले का दहन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बाल नृत्य, लघु नाटिका, मदर किड्स गेम, मदर द्वारा रैंपवॉक का सुंदर आयोजन किया। ग्रुप डांस में संस्कृति ने नवरात्रि महोत्सव पर देवी दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन किया। रावण का लगभग 12 फीट लंबा पुतला दहन किया। एकता कपूर, अभय हुड्डा ने विजय दशमी पर्व की जानकारी दी। इस दौरान विनय, कार्तिक, विकास, सौरभ, वाजिद, भूरा, लक्स, शुभम, एकता, आलिया रही।

शामली स्कॉटिश स्कूल में रामलीला का मंचन करते छात्राएं । स्कूल

शामली स्कॉटिश स्कूल में रामलीला का मंचन करते छात्राएं । स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें