फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में बिजली और पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें

Wed, 08 May 2019 11:02 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रजमान माह शुरू होने पर कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली, पानी, सफाई और मच्छरों के प्रकोप से बचाव को दवा का छिड़काव कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि रमजान माह शुरू हो गया है। इसके लिए सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना होगा। जहां कहीं भी कोई समस्या है, उसका समय रहते समाधान किया जाए। मौलाना शौकीन ने कहा कि रजमान के महीनों में पानी और बिजली के साथ साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि रोजेदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सहरी और इफ्तार के समय बिजली दी जाए और जुमे के दिन दोपहर के समय मस्जिदों के आसपास पुलिस सुरक्षा और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी स्थानों पर बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। गली, मोहल्लों और  मस्जिदों के आसपास साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों को रात्रि में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए । एसपी अजय कुमार ने  संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में खरीदारी करने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। बैठक में एडीएम आनंद कुमार शुक्ल, सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर, एसडीएम सदर सुरजीत कुमार, एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार, सीओ कैराना राजेश तिवारी, सीओ थानाभवन, तहसीलदार प्रीति सिंह और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें