कैराना में श्री रामबरात में सजी झांकी
- फोटो : SHAMLI
एक साथ निकली रामबरात और अग्रसेन शोभायात्रा
कैराना। कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान रविवारशाम कस्बे में श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। इसके साथ ही महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा भी निकाली गई। श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान रविवार शाम भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। श्रीराम बारात में बैंड बाजो व डीजे की भक्ति भरी धुनो ंपर श्रद्धालु झूम रहे थे। श्रीराम बरात में श्रीगणेश भगवान, पवनपुत्र हनुमान, गुरु विश्वामित्र, राजा दशरथ, मा दुर्गा की सुंदर झांकियां शोभाबढ़ा रही थी। श्रीराम बारात के अंत में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न रथ पर सवार थे। श्रीराम बरात से आगे महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा भी साथ साथ निकाली गई। महाराजा अग्रसेन रथ पर सवार थे। शोभा यात्रा बाबा बनखंडी महादेव मंदिंर से प्रारंभ होकर चौक बाजार, जोडिया कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार, पट्टो वाला व गुंबद होते हुए पुन बनखंडी मंदिर में जाकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर श्रीराम लीला कमेटी के सदस्य और अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व आरआरएफ के जवान मौजूद रहे।