शामली। रमाबाई अंबेडकर सेवा समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
नाला पटरी अंबेडकर भवन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अजय संगल ने किया। डॉक्टर अनुराग शर्मा ने हास्य कविता भारतीय रेल की बोगी सुना कर उपस्थित अतिथियों को गुदगुदाया। विशिष्ट अतिथि नीरज चौधरी ने कहा की होली का त्योहार हमको सब को संदेश देता है। समाज में आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करनी है। त्योहार हमारी संस्कृति को जिंदा रखते हैं। मौके पर महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, पूरण जाटव, राम चरण, डॉ. भीमराव अंबेडकर आश्रम सेवा समिति शामली के अध्यक्ष ईश्वर चंद जाटव, सभासद निशिकांत संगल मौजूद रहे।