फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाओं की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी शामली प्रिंसी चौधरी से मुलाकात की। उनसे शिक्षिकाओं संबंधी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की उठाई।
विज्ञापन

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी प्रिंसी चौधरी से मुलाकात की। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के सामने एरियर, बाल्य अवकाश, मानव संपदा पोर्टल व डीबीटी पोर्टल आदि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। रश्मि चौधरी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला संरक्षिका सुवासिनी, महामंत्री कुसुमलता, मीडिया प्रभारी रेणुका शर्मा, उपाध्यक्ष रेशमा, संयुक्त मंत्री पिंकी, संगठन मंत्री अनुराधा और रेणु चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें