फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में ओलावृष्टि के साथ बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त

Sun, 03 Mar 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ बिगड जाने के बाद शनिवार की रात ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। बारिश होने के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ओलावृष्टि से सरसो, आलू को फसल को नुकसान बताया जारहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनो से दिन और रात के तापमान में बढोत्तरी होने के बाद मौसम गरम होता जारहा था। शुक्रवार की रात बादलों की गर्जना के बाद हल्की बूंदाबांदी होने में मौसम मे बदलाव हुआ। शनिवार को हल्के बादलों और धूप निकलने से पूरे दिन मौसम में उतार चढ़ाव रहा। शनिवार की देर शाम में पश्चिमी विक्षोभ बि गडने जाने के बाद आधा घंटे तक ओला वृष्टि के साथ तेज बारिश हुई।हवा के साथ बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आधा घंटे की बारिश से सरसो- आलू की फसल को नुकसान की संभावना है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि रविवार को मौसम में सुधार होने की सभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें