शामली जिले में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई है। जगह-जगह हवन -पूजन विचार गोष्ठी एवं शोभायात्रा आयोजित करके गुणगान किया गया। संत रविदास की शोभायात्रा का जगह- जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
बुधवार को शहर के टंकी रोड स्थित संत रविदास मंदिर में रविदास समाज कल्याण समिति की ओर से सुबह दस बजे हवन- पूजन किया गया। विधि विधान से पंडित द्वारा हवन संपन्न कराया गया। समाज के लोगों ने हवन में आहुति दी। मुख्य अतिथि चीनी मिल के इंजीनियर चिंतराम गौतम की मौजूदगी में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व सदस्य महीपाल जाटव समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार , समिति के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सतेंद्र धिरयान, रामपाल सिंह सचिव कुंवरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, मुुकेश भारती, पालिका परिषद के सदस्य कर्मवीर सिंह ने संत रविदास की महिमा का गुणगान करते हुए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि संत रविदास मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। समाज के लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग किए जाने का अनुुरोध किया गया। संचालन बाबूराम जयंत ने किया।
बाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाज के लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। शहर के मौहल्ला बड़ियाल में स्थित संत रविदास मंदिर को फूलों से सजाया गया। सुबह 12 बजे हवन यज्ञ आयोजित किया गया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। संत रविदास जयंती समारोह में शामिल श्रद्धालुओं को हलुआ व पूूूूरी सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। सचिन, कमल, अनुज, अमित कुमार, अंकित मनिया, गौतम गौरव, रितिक, प्रमोद समस्त भीम आर्मी कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेड़ीकरमू गांव में स्थित संत रविदास मंदिर में हवन पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों व डीजे के साथ शोभायात्रा गांव में निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा में भोले शंकर, मीराबाई, रविदास, राधा कृष्ण की झांकियां शमिल रही। इस मौके पर अनिल कुमार, लोकेंद्र, तेजपाल सचिन, संदीप, राकेश डाबरा, प्रेम प्रधान, रामशरण प्रदीप डाबरा, सतीश कुमार, मुकेश मौजूद रहे। सेवापुर गांव में रविदास जयंती पर विशाल शोभायात्रा गांव में निकाली गई। राधा कृष्ण, भोला, पार्वती, हनुमान, रावण,कृष्ण सुदामा की झांकियां शामिल रही। इस मौके पर प्रसन्नदास, लोकेंद्र, देवकुमार, आनंद गौतम, प्रदीप कुमार, रूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कपिल कुमार नीरज कुमार, अरविंद, सचिन कुमार, रीश कुमार, पोपीन आदि मौजूद रहे। मुंडेट खुर्द में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
रविदास जयंती पर बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
कांधला।कस्बे और देहात क्षेत्र में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जयंती पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें दर्जनों सुंदर सुंदर झांकियों की धूम रही। इस दौरान म्सुरक्षा के चलते शोभायात्रा में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।बुधवार को कस्बे में संत शिरोमणि श्री गुरू संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मोहल्ला खैल स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रभात फेरी निकालकर प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर के समय डॉ. भीमराव अंबेडकर चौपाल से एक विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संयि कुमार जयंत दिल्ली सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर चौपाल मोहल्ला खैल से प्रारंभ होकर कस्बे के मोहल्ला मोलानान, रायजादगान, सरावज्ञान, मिर्दगान, कैराना कांधला रोड सहित मुख्य मार्गों से होती हुई, अंत में संत रविदास मंदिर मोहल्ला खैल में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में गणेश, दुर्गा, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भोला पार्वती सहित संत रविदास की सुंदर सुंदर झांकियां रही। शोभायात्रा में बाहर से आए डीजे व बैंडबाजों ने धार्मिक
भजनों का गुणगान करते हुए वातावरण धार्मिकमय बना दिया।
कस्बे के मुख्य मार्गों पर सामाजिक व धार्मिक संगठनों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की गई। शोभा यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। वहीं क्षेत्र के गांव आल्दी में भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस्लामपुर घसौली, गंगेरू, असदपुर जिड़ाना, सहित अन्य ग्राम पंचायत में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संरक्षक देवीदास जयंत, रविकांत, चंदकीराम, राजेंद्र कुमार सभासद, प्रवीन , सचिन, इंद्रपाल, नीरज जयंत, प्रमोद कुमार, आत्माराम, तेजपाल सिंह, रणधीर सिंह, महावीर सिंह, अरविंद कुमार, किरणपाल सिंह सहित समस्त दलित समाज कांधला व देहात के लोग मौजूद रहे।