फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गांव सोटा में बारिश से हुआ जलभराव, गंदे पानी से गुजर रहे ग्रामीण

Tue, 17 Sep 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव सोटा   में बरसात के बाद जलभराव । संवाद
विज्ञापन
बाबरी। बाबरी क्षेत्र के गांव सोटा में हर बारिश होेने पर गलियों व घरों में गंदे पानी का जलभराव हो जाता है, जिसके चलते लोगों को कई दिनों तक गंदे पानी से ही गुजरना पड़ता है। जिसकी कई बार डीएम से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

गांव सोटा में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पिछले दिनों भी ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर डीएम से शिकायत की थी, जिसके बाद डीएम के निर्देश बीडीओ ने पंप्पिंग सेट लगवाकर जलभराव से निजात दिलाई थी, पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते गांव में फिर से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण सुधीर, भूरा व सचिन ने बताया कि गांव में रविवार को एक बुर्जुग महिला की तेहरवी के चलते बाहर से आने वाले मेहमानों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं ग्राम प्रधान मुकेश का कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया है, जिसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई है। तालाब कब्जामुक्त होते ही जल निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें