फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश से शहर में हुआ जलभराव, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी

Sun, 25 Aug 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली बरसात के बाद नेहरू मार्किट में जलभराव  । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में लगातार दूसरे दिन भी सुबह आधा घंटा तेज बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी चलती रही। बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस बनी रही। शाम को फिर से बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने से 26 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए थे। इसके बाद सुबह बारिश शुरू हुई। आधा घंटे तक जमकर बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी होती रही। बारिश होने से शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, कैराना मार्ग, नाला पटरी धीमानपुरा भिक्की मोड समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे तेज धूप निकलने के साथ ही मौसम में उमस बन गई। इससे लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। शाम चार बजे के बाद फिर से आसमान में हल्के बादल छाए रहने से धूप का असर कम हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें