फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाऊन, झुग्गी झोपड़ी के गरीब लोगों के सामने रोजी- रोटी का संकट

विज्ञापन
शामली झुग्गी झोपडी में जा कर सुचि तैयार करती राजस्व विभाग की टीम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गरीब लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन क्या लागू हुआ, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों के सामने दो जून की रोटी का संकट पैदा हो गया है।
शहर के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास, सिंभालका गांव के पेट्रोल पंप, मोहल्ला दयानंद नगर सहित कई स्थानों पर झुग्गी डालकर सैकड़ों की संख्या में गरीब लोग रहते हैं। सीतापुर जिले की मूल निवासी काफी तादाद में श्रमिक चारपाई बनाने का कार्य करके जीविकोपार्जन करते हैं। हरीबाबू, बाबूलाल, प्रकाश आदि का कहना है उनका घर का खाद्यान्न खत्म हो रहा है, जिससे घर की रसोई चला पाना संभव नही होगा। बृहस्पतिवार को शामली तहसील के राजस्व निरीक्षक नकली सिंह के नेतृत्व में लेखपालों की टीम सिभांलका और रेलपार में झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर सर्वे किया है। जिला प्रशासन की राजस्व टीम आज झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग के पास सर्वे के बाद कितने दिनों में खाद्यान्न मिल पाएगा।

शामली में जानकारी देती झुग्गी झोपडी की महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें