फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से रेलवे निगरानी और सफाई कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन में पुलिस द्वारा सख्ती किए जाने से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रैक की निगरानी और सफाई कार्य प्रभावित होने लगा है। गैग मैन और ट्रैक मेन विकास शर्मा, केडी शर्मा, पंकज कुमार, ऋषिकेश कुमार, नंद किशोर, शेरा सिंह, कर्ण, सुनील कुमार, दीपक कुमार, बिटू, रामाशंकर, मनोज, बलराम, रूहेला आदि ने बताया कि बुधवार को शामली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने उनसे ड्यूटी पास मांग लिया था। इस संबंध में ड्यूटी पास बनवाने के लिए उत्तर रेलवे के सेक्शन के इंजीनियर अतुल जिंदल को अवगत कराकर ड्यूटी पास दिलाए जाने की मांग की। उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता एए खान ने बताया कि दो दिन में सभी को ड्यूटी पास उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें