फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आनन-फानन में बदला रुट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बदला रूट
विज्ञापन

शामली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अचानक अपना रूट बदलकर सहारनपुर से सीधे मुजफ्फरनगर-मेरठ के रास्ते स्पेशल ट्रेन से दिल्ली चले गए। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली रेलवे ट्रैक से जाने की तैयारियां धरी रह गईं। तैयारियों के मद्देनजर शामली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे। प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए सफाई कराकर रेलवे स्टेशन को चकाचक किया गया था।
सोमवार से केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सहारनपुर में थे। मंगलवार को दोपहर दो बजे दिल्ली से चलकर शामली होकर दिल्ली मंडल के जीएम, डीआरएम समेत अन्य अफसरों का स्पेशल कोच सहारनपुर पहुंच गया था। रेलवे के जीएम और डीआरएम का स्पेशल कोच दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने से रेलमंत्री के सहारनपुर से शामली, होकर दिल्ली जाने के कयास लगाए जा रहे थे। रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शामली रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू कर दी गईं। रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। रेलवे प्लेट फार्म नंबर एक पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पीले रंग की पट्टी बनाई गई। स्टेशन परिसर में जगह-जगह आरपीएफ के जवानों की तैनाती गई थी।
विज्ञापन

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को शाम चार बजे केंद्रीय रेलमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीसी में दिल्ली में शामिल होना था। इसीलिए दो बजे रेल मंत्री कार्यक्रम अचानक बदल गया। उनका स्पेशल कोच सहारनपुर से सीधे टपरी से मुजफ्फरनगर और मेरठ से दिल्ली की ओर रवाना हो गया। वैष्णव के सहारनपुर से बाया मुजफ्फरनगर होकर दिल्ली जाने पर रेलवे के अफसरों ने राहत की सांस ली। कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि रेलमंत्री को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीसी में शामिल होना था।
विज्ञापन

सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली तक रेलवे ट्रेक अभी इतना ठीक नहीं है, ट्रैक का मरम्मत का कार्य चल रहा है। सहारनपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रेल मंत्री के स्पेशल कोच चलना संभव नहीं लग रहा था। जिससे वह कम समय पर दिल्ली पहुंच सके। इसी वजह से रेल मंत्री को अपना रूट बदलना पड़ा। डीआरएम डिंपी गर्ग ने बताया कि रेलमंत्री दो बजे सहारनपुर से सीधे टपरी होकर वाया मुजफ्फरनगर, मेरठ होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रेलवे के अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें