फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बुग्गी से टकराकर रेलवे फाटक टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार शाम बनत निवासी सुशील कुमार बुग्गी में गन्ने लेकर शामली आ रहा था। लगभग तीन बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन आने का समय हो रहा था। इसी दौरान फाटक का गेट मैन फाटक बंद करने लगा, लेकिन सुशील का भैंसा रुक नहीं पाया और फाटक से टकराया गया। इससे फाटक टूट गया। इसकी जानकारी गेट मैन ने रेलवे स्टेशन मास्टर व रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने किसान को बुग्गी सहित पकड़ लिया। रेलवे पुलिस थाना प्रभारी अमित बालियान ने बताया कि किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, फाटक टूटने के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें