फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा के जंगल में छापा, लाखों का तांबा जब्त

विज्ञापन
कैराना पुलिस ने भूरा के जंगल से पकड़ा गया तांबे का तार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भूरा के जंगल में छापा, लाखों का तांबा जब्त
विज्ञापन

कैराना। जंगल में केबल जलाकर निकाला गया लाखों रुपये का तांबा पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव भूरा के जंगल में केबल जलाकर तांबा निकाला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। मौके से करीब सात क्विंटल तांबा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने बरामद तांबे को जब्त कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि केबल जलाकर निकाला गया तांबा कब्जे में लिया गया है। आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें